लद्दाख में, नशीली दवाओं के दुरुपयोग को समाप्त करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी पहल – नशा मुक्त भारत अभियान की आगामी पाँचवीं वर्षगांठ की प्रस्तावना के रूप में आज कारगिल के सरकारी डिग्री कॉलेज में एक सामूहिक शपथ ग्रहण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत नशा मुक्ति केंद्र कारगिल द्वारा सामाजिक एवं जनजातीय कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया था।