फ़रवरी 15, 2026 11:58 पूर्वाह्न

printer

लद्दाख में धार्मिक उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं लेह दोस्मोचेय और लिकिर मठ स्ट्रोमोचेय

लद्दाख में आज से दो प्रमुख मठवासी पर्व- लेह दोस्मोचेय और लिकिर मठ स्ट्रोमोचेय एक साथ धार्मिक उत्साह और पारंपरिक हर्षेाल्‍लास के साथ मनाए जा रहे हैं। ये पर्व, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। इस दौरान भिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत पवित्र बौद्ध तांत्रिक मुखौटा नृत्य मुख्य आकर्षण होता है।

ये पर्व क्षेत्र में सर्दी के मौसम के समापन और कृषि के आगामी मौसम की तैयारियों की शुरुआत का संकेत हैं। विश्व शांति, समय पर हिमपात और वर्षा तथा समृद्ध फसल के लिए की जाने वाली विशेष प्रार्थनाओं और अनुष्ठानों के पखवाड़े के बाद यह पर्व मनाए जाते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला