लद्दाख में, स्पितुक मठ का दो दिन का वार्षिक उत्सव – स्पितुक गुस्तोर आज से शुरू हो रहा है। यह उत्सव शांति और समृद्धि के लिए देवी-देवताओं की आराधना में एक सप्ताह तक चलने वाली प्रार्थनाओं और अनुष्ठानों के बाद मनाया जाता है। यह लद्दाख में ठंड के मौसम की समाप्ति का प्रतीक भी है।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि स्पितुक मठ का यह उत्सव लद्दाख में इस वर्ष का पहला मठ उत्सव है। मुखौटा नृत्य, इसका मुख्य आकर्षण है।
लद्दाख को गोम्पा या बौद्ध मठों के लिए जाना जाता है। स्पितुक गुस्तोर प्रदेश में 16 मठ उत्सवों में से पहला उत्सव है।