केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में, ज़ांस्कर के अटिंग गांव में कल ज़ांस्कर शीतकालीन खेल और पर्यटन महोत्सव 2024-25 का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों, पर्यटकों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। लद्दाख के युवा सेवा और खेल विभाग ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्नो स्कीइंग, तीरंदाजी, याक, घुड़सवारी और बर्फ पर योग करने जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।
Site Admin | मार्च 21, 2025 9:37 पूर्वाह्न
लद्दाख में ज़ांस्कर शीतकालीन खेल और पर्यटन महोत्सव 2024-25 का आयोजन किया गया
