अप्रैल 24, 2024 5:05 अपराह्न

printer

लद्दाख: भारतीय सेना ने करगिल पर्यटन विभाग के सहयोग से करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ होम्बोटिंगला दर्रे पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया

लद्दाख में भारतीय सेना ने करगिल पर्यटन विभाग के सहयोग से करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ होम्बोटिंगला दर्रे पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर लद्दाख पुलिस के अपर महानिदेशक एसडी सिंह जम्वाल ने सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की पहली पंक्ति में भारतीय सेना सदैव सबसे आगे रहती है।

स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इस पहल को भारतीय सेना के प्रति एकता और प्रशंसा का एक शक्तिशाली प्रतीक बताया है।