अक्टूबर 23, 2025 9:13 अपराह्न

printer

लद्दाख: पीएम श्री योजना और नई शिक्षा नीति 2020 विज़न के अंतर्गत दूरस्थ सीमांत क्षेत्रों के स्कूल भी शिक्षा और सांस्कृतिक अधिगम के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन का हिस्‍सा रहे हैं

लद्दाख में पीएम श्री योजना और नई शिक्षा नीति 2020 विज़न के अंतर्गत दूरस्थ सीमांत क्षेत्रों के स्कूल भी शिक्षा और सांस्कृतिक अधिगम के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन का हिस्‍सा रहे हैं।

 

 

द्रास स्थित पीएम श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल थसगाम ने आज उत्साह और सामुदायिक भागीदारी के साथ एक एथनिक फ़ूड फ़ेस्टिवल का आयोजन किया।

 

 

इस कार्यक्रम में निचले निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद अब्दुल वाहिद मुख्य अतिथि और भारतीय सेना के अधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। छात्रों ने शिना व्यंजनों, पारंपरिक नृत्य और स्थानीय विरासत की भावना को दर्शाते हुए एक एथनिक पोशाक रैंप वॉक के माध्यम से लद्दाख की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया।

 

 

यह कार्यक्रम इस बात का प्रतीक है कि कैसे पीएम श्री योजना और एनईपी 2020 केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के हर कोने में न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता, बल्कि सांस्कृतिक गौरव और सामुदायिक भागीदारी को भी बढ़ावा दे रहे हैं।