जनवरी 23, 2025 3:19 अपराह्न

printer

लद्दाख: खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 शुरू

खेलो इंडिया सीजन की शुरुआत आज से लद्दाख में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 के साथ हो रही है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया मेहोन में नवांग दोरजे स्‍टोबदान स्‍पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्‍स में पांच दिन के खेल आयोजन का शुभारंभ कर रहे हैं। इन खेलों में विभिन्‍न राज्‍यों, केंद्र शासित प्रदेशों और अन्‍य संस्‍थानों की करीब 19 टीम र्स्‍धाएं करेंगे।