लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने लेह जिले में प्रतिबंधों में ढील के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। कल एक उच्च स्तरीय बैठक में उपराज्यपाल को समग्र कानून-व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया गया। पूरे केंद्र शासित प्रदेश में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि लोगों के पूर्ण सहयोग से शांति और सामान्य स्थिति प्रभावी रूप से बहाल हो गई है।
उपराज्यपाल ने प्रतिबंधों में ढील के दौरान लोगों के संयम और जिम्मेदारी की भावना की सराहना की और स्थिरता बनाए रखने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। विकास और सद्भाव की उनकी आकांक्षाओं की रक्षा के लिए अथक प्रयास कर रहा है।
इस बीच, लेह जिला मजिस्ट्रेट ने आज व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए छूट का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक बढ़ा दिया है।