लद्दाख के कारगिल जिले में आज ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए विशाल जुलूस निकाले गए।
कारगिल में अहले सुन्नत वल जमात समिति के सदस्यों ने शिया समुदाय के साथ मिलकर शोक व्यक्त किया। सम्मान के प्रतीक के रूप में मुख्य बाजार बंद रहे। इसी तरह द्रास, सांकू और ताई सुरु में भी सभाएं आयोजित की गईं।
बौद्ध समुदाय के सदस्यों ने भी शोक व्यक्त किया। सभी कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुए तथा एकता और शांति के लिए प्रार्थना की गई।