लगातार हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शारदा नदी, बाराबंकी, अयोध्या और बलिया में घाघरा, गोरखपुर में राप्ती, सिद्धार्थनगर में बूढ़ी राप्ती और गोण्डा में क्वानो नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण लखीमपुर खीरी, सीतापुर, पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, बाराबंकी, गोंडा, बलिया, सिद्धार्थ नगर, शाहजहांपुर, कुशीनगर समेत 12 जिलों के 633 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। प्रदेश में राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए सेना को बुलाया गया है। केंद्रीय सूर्या कमांड ने बचाव कार्य में मदद के लिए शाहजहांपुर जिले में दो टुकड़ियां भेजी हैं। गर्रा और खन्नौत नदियों के बहाव में फंसे 264 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है।
Site Admin | जुलाई 11, 2024 9:37 अपराह्न
लगातार हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश की कई नदियां हुई खतरे के निशान से ऊपर