दिल्ली में आज सुबह यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया। लगातार तेज वर्षा के कारण नदी का जलस्तर 205.33 मीटर से ऊपर रहा। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार तक दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।
इस बीच, बाढ़ की आशंका के मद्देनजर, मयूर विहार में एक राहत शिविर लगाया गया है ताकि नदी में पानी बढ़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।