मार्च 2, 2026 2:17 अपराह्न

printer

लगभग 19 विदेशी विश्वविद्यालय चालू शैक्षणिक सत्र में भारत में परिसर स्थापित करने के लिए तैयार: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि लगभग 19 विदेशी विश्वविद्यालय चालू शैक्षणिक सत्र में भारत में अपने परिसर स्थापित करने के लिए तैयार हैं। नई दिल्ली में आयोजित ‘स्टडी इन इंडिया एजुकेशन-डिप्लोमैटिक कॉन्क्लेव 2026’ को संबोधित करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि भारतीय संस्थान सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जैव प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिज, कृषि और सतत प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में वैश्विक संस्थानों के साथ सहयोग कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने विदेशी छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

 

अपनी रैंकिंग प्रणाली में अपनी स्थिति में सुधार कर रहा है और युवाओं के लिए अधिक आर्थिक अवसर सृजित कर रहा है। श्री प्रधान ने कहा कि देश की ताकत उसके युवाओं में निहित है उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न देशों और सभ्यताओं के बीच ज्ञान का सेतु बनाना चाहता है और ग्‍लोबल साउथ के लिए एक विकास मॉडल बनने की योजना भी बना रहा है।