सितम्बर 1, 2024 7:50 अपराह्न | Hockey India

printer

लखनऊ में 14वें हॉकी इंडिया कांग्रेस का आयोजन

 

 

 

    लखनऊ में आज 14वें हॉकी इंडिया कांग्रेस का आयोजन हुआ। इसमें सभी 31 राज्‍य सदस्‍य इकाईयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हॉकी इंडिया के अध्‍यक्ष डॉक्‍टर दिलीप तिर्की, महासचिव भोला नाथ सिंह और कोषाध्‍यक्ष शेकर जे मनोहरन इस कांग्रेस में मौजूद रहे। इस दौरान भारतीय हॉकी के भविष्‍य के साथ खेल के विस्‍तार और विकास के लिए सामूहिक दृष्टिकोण पर चर्चा की गई।

    कल उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ हॉकी इंडिया के अधिकारियों से मिले थे और इस खेल में राज्‍य की ऐतिहासिक भूमिका पर जोर दिया था। उन्‍होंने मेरठ में मेजर ध्‍यानचंद खेल विश्‍वविद्यालय के निर्माण और के डी सिंह बाबू के घर को स्‍मारक के रूप में विकसित करने की योजना सहित हॉकी के क्षेत्र में राज्‍य की तरफ से की जा रही विभिन्‍न पहलों का उल्‍लेख किया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला