मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 1, 2024 9:16 अपराह्न

printer

लखनऊ में हॉकी इंडिया की 14वीं कांग्रेस आयोजित की गई

आज लखनऊ में हॉकी इंडिया की 14वीं कांग्रेस आयोजित की गई, जिसमें सभी 31 राज्य सदस्य इकाइयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की, महासचिव भोला नाथ सिंह और कोषाध्यक्ष शेखर जे. मनोहरन इस कांग्रेस में मौजूद थे, जहां उन्होंने भारतीय हॉकी के भविष्य को आकार देने और खेल के विकास के लिए सामूहिक दृष्टिकोण को मजबूत करने के बारे में चर्चा की।

 

कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हॉकी इंडिया के अधिकारियों से मुलाकात की और हॉकी में राज्य के ऐतिहासिक महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के निर्माण और केडी सिंह बाबू के पैतृक घर को स्मारक के रूप में विकसित करने की योजना सहित राज्य की पहलों पर प्रकाश डाला।