उत्तर प्रदेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-ए.आई और स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन लखनऊ में चल रहा है। सम्मेलन के दूसरे दिन सदस्य, देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए ए.आई उपकरणों का उपयोग कर स्वास्थ्य सेवा में ए.आई के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह के दौरान कल इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि देश डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में वैश्विक प्रणेता के रूप में लगातार उभरकर सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दूर-दराज के क्षेत्रों में भी डिजिटल अवसंरचना के साथ प्रमुख प्रौद्योगिकी गणतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है।
इंडिया ए.आई मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 62 ए.आई और डेटा प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इससे राज्य के ए.आई अनुसंधान, कौशल और तैनाती क्षमताएं मुख्य रूप से सशक्त होंगी। उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय ए.आई इम्पैक्ट सम्मेलन 2026, इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 का एक शुरुआती कार्यक्रम है। यह अगले महीने की 16 से 20 तारीख तक नई दिल्ली में होने वाला है।