मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत की। श्री मोदी ने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से अपनी सदस्यता का नवीनीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त किया। अभियान के दौरान नए सदस्य बनाए जाएंगे और पार्टी के मौजूदा सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण किया जाएगा।  

 

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान व्यक्ति को राष्ट्र प्रथम की भावना, जनसेवा के संकल्प, अन्त्योदय के प्रण और विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के विजन के साथ जोड़ने का आन्दोलन है।

 

लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और बृजेश पाठक को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। यह अभियान आज से दस नवंबर तक चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। सदस्यता अभियान का पहला चरण इस महीने की 25 तारीख को संपन्न होगा। भाजपा का चुनाव वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को छोड़कर पूरे देश में अपने सदस्यता अभियान के हिस्से के रूप में कम से कम दस करोड़ नए सदस्यों की जोड़ने का लक्ष्य है।