जनवरी 16, 2026 7:33 अपराह्न

printer

लक्षित नीति और वित्तीय सहायता से भारत का डीप-टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम तेज़ी से विकसित: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि लक्षित नीति और वित्तीय सहायता के चलते भारत का डीप-टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री वैष्‍णव ने कहा कि आज भारत के 80 प्रतिशत स्टार्टअप एआई आधारित हैं।

 

उन्होंने कहा कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के अंतर्गत डिजाइन आधारित प्रोत्‍साहन योजना के माध्यम से अब तक 23 स्टार्टअप को सहायता दी गई है। केन्‍द्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि संस्थागत वित्तपोषण के लिए सेमीकॉन इंडिया 2025 में एक अरब डॉलर के इंडिया डीप टेक एलायंस की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि एक लाख करोड़ रुपये के कोष वाला अनुसंधान विकास और नवाचार कोष से नवाचार क्षमता बढ़ रही है।