गोमिया के विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से मुलाकात कर राज्य में जनजातीय भाषा अकादमी के गठन की मांग की है। कल मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि राज्य में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं के लिए अलग अलग अकादेमी के गठन होने से यहां की भाषाओं का विकास और संरक्षण होगा।
इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री से मुंडारी, कुड़ुख, हो, संथाली, खड़िया, कुरमाली, खोरठा, नागपुरी और पंचपरगनिया भाषा की पढ़ाई कक्षा एक से लेकर पीजी तक सुनिश्चित करने की मांग की।