लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के निकट लगी आग अब नियंत्रण में है। आग के कारण दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक हीथ्रो हवाई अड्डे की बिजली काट दी गई थी।
लंदन फायर ब्रिगेड ने इसकी जानकारी दी है। हवाई अड्उा आधी रात तक बंद रहेगा। आग के कारण इसे दिन भर के लिए बंद करना पड़ा, जिसके कारण लाखों यात्रियों को अपनी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
कल देर रात पश्चिमी लंदन में एक विद्युत सबस्टेशन के ट्रांसफार्मर में आग लगने से लपटें आसमान में उठ गईं। आग लगने से व्यापक बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जिससे हजारों घर, स्थानीय व्यवसाय प्रभावित हुए और हजारों उड़ानें बाधित हुईं।