मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आज रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद जिलोें में लू चलने की आशंका है। वहीं, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और नवादा जिले मेें कुछ स्थानों पर गर्म रात्रि का पूर्वानुमान है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, पटना, जमुई, शेखपुरा, वैशाली, नवादा, नालंदा, मुंगेर और खगड़िया जिले में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के वैज्ञानिक एस. के. पटेल ने बताया कि राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व भागों में दो जून तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।