जुलाई 19, 2025 8:52 अपराह्न

printer

रोम में कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग की कार्यकारी समिति के 88वें सत्र में वैश्विक खाद्य मानकों के विकास में भारत की भूमिका की सराहना की गई

कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग की कार्यकारी समिति के 88वें सत्र में वैश्विक खाद्य मानक विकास में भारत की भूमिका की प्रशंसा की गई है। यह सत्र 14 से 18 जुलाई तक रोम स्थित खाद्य और कृषि संगठन – एफएओ मुख्यालय में आयोजित हुआ। समिति ने भारत के नेतृत्व वाले मोटे अनाज समूह मानक के कार्य की समीक्षा की। समिति ने मानकों को अंतिम रूप देने में ताजे फल और सब्जियों पर कोडेक्स समिति – सीसीएफएफवी और भारत के प्रयासों की सराहना की। बैठक के दौरान नवंबर 2025 में होने वाले कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग के 48वें सत्र में अनुमोदन की भी स्‍वीकृति दी। भारत ताज़ी हल्दी और ब्रोकली के लिए मानक बनाने के लिये  नए कार्य प्रस्तावों में सह-अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करेगा।  कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग की कार्यकारी समिति के 88वें सत्र में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के प्रतिनिधिमंडल ने भारत के हितों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।