मई 6, 2025 9:29 पूर्वाह्न

printer

रोमानिया के प्रधानमंत्री मार्सेल सिओलाकू ने अपने गठबंधन के उम्मीदवार के राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद इस्तीफा दिया

रोमानिया में प्रधानमंत्री मार्सेल सिओलाकू ने, राष्ट्रपति चुनाव में अपने गठबंधन – प्रो-वेस्टर्न कोलिशन के उम्मीदवार की हार के बाद इस्तीफा दे दिया है। उनके दल सोशल डेमोक्रेट पार्टी की भी सत्ता से वापसी हो जाएगी। राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में दक्षिणपंथी उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। रोमानिया में गठबंधन एलायंस फॉर द यूनिटी ऑफ रोमानियन के नेता जॉर्ज सिमियन को चुनाव में 40.69 प्रतिशत वोट मिले। सेव रोमानिया यूनियन पार्टी के निकुसोर डैन दूसरे स्थान पर रहे। दोनों के बीच चुनाव का रन ऑफ दौर 18 मई को होगा।

 

छह महीने पहले, रोमानिया में राष्ट्रपति चुनाव घोटाले और भ्रम के बीच समाप्त हुआ था। धोखाधड़ी और रूसी हस्तक्षेप के आरोपों के बाद चुनाव परिणाम रद्द कर दिये गये थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला