दिसम्बर 15, 2025 7:11 अपराह्न

printer

रोमानिया की न्यायपालिका में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन आज छठे दिन भी जारी रहे

रोमानिया की न्यायपालिका में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन आज छठे दिन भी जारी रहे। हजारों लोग कल न्यायाधीशों और अभियोजकों के समर्थन में राजधानी बुखारेस्ट और अन्य शहरों की सड़कों पर उतरे। लगभग 700 न्यायाधीश और अभियोजक ने सोशल मीडिया पर एक खुला पत्र लिखकर न्याय व्यवस्था में गंभीर और व्यापक खामियों की शिकायत की है। रोमानिया के राष्ट्रपति निकुसोर डैन ने 22 दिसंबर को न्यायपालिका के सदस्यों के साथ परामर्श करने की घोषणा की है।