अक्टूबर 23, 2025 5:33 अपराह्न

printer

रोज़गार मेले का 17वाँ चरण कल; प्रधानमंत्री मोदी देशभर में 40 स्थानों पर 51 हज़ार से ज़्यादा उम्मीदवारों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

रोज़गार मेले का 17वाँ चरण कल आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी देश भर में 40 स्थानों पर 51 हज़ार से ज़्यादा उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। तमिलनाडु में, केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन चेन्नई में उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। आयुष और स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव मदुरई में और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तिरुचिरापल्ली में उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।