जुलाई 12, 2025 3:22 अपराह्न

printer

रोजगार मेला में 40 हजार से अधिक नवनियुक्‍त कर्मचारी रेल मंत्रालय में कार्य करेंगे: केंद्रीय मंत्री जितेन्‍द्र सिंह

केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण राज्‍यमंत्री जितेन्‍द्र सिंह ने कहा है कि रोजगार मेला में 40 हजार से अधिक नवनियुक्‍त कर्मचारी रेल मंत्रालय में कार्य करेंगे। उन्‍होंने कहा कि नियुक्ति पाने वाले सभी युवाओं को कर्मयोगी पोर्टल तक पहुंच भी मिलेगी, जिसका उद्देश्य केंद्रित प्रशिक्षण और विकास कार्यक्रमों के माध्यम से कौशल को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि कर्मयोगी पोर्टल पर 8 लाख से ज़्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है, जिससे सरकारी कामकाज में उनकी दक्षता में सुधार हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की पहल से प्रेरित होकर, विभिन्न राज्यों में स्थानीय स्तर पर ऐसे रोज़गार मेले आयोजित किए जा रहे हैं।

 

रोज़गार मेला में नियुक्त कर्मचारियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कर्तव्य पालन का संकल्‍प लिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला