अक्टूबर 13, 2025 9:08 अपराह्न

printer

रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने विश्वास योजना का शुभारंभ किया

श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने आज विश्वास योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम के अंतर्गत दंडात्मक क्षतिपूर्ति को तर्कसंगत बनाकर मुकद्मेबाजी को कम करना है।

डॉ. मांडविया ने आज नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 238वीं बैठक में इस योजना का शुभारंभ किया। डॉ. मांडविया ने इस अवसर पर कई डिजिटल पहलों का भी शुभारंभ किया। इनमें पुनर्गठित रिटर्न फाइलिंग मॉड्यूल, उपयोगकर्ता प्रबंधन मॉड्यूल और कुशल वार्षिक प्रीमियम प्रबंधन के लिए उन्नत ई-ऑफिस तथा स्पैरो प्रणाली शामिल हैं।

बैठक में बोर्ड ने आंशिक निकासी के लिए सरल और उदार मानदंडों को स्‍वीकृति दी। इसका उद्देश्य सदस्यों की सुविधा और सेवानिवृत्ति सुरक्षा को बढ़ाना है।