मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 12, 2024 7:28 अपराह्न

printer

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने रेलवे बोर्ड के सदस्यों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के सदस्यों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने और भारतीय रेल को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ रेल में से एक बनाने के लिए एक टीम के रूप में सामूहिक रूप से काम करने का आग्रह किया। श्री सिंह ने इस बात पर भी जोर दिया कि रेल आम लोगों के लिए परिवहन का एक सुविधाजनक साधन है और भारतीय रेल को सभी वर्गों विशेषकर गरीबों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी प्रयास करने चाहिए। बैठक के दौरान रेल बोर्ड के सदस्यों ने मंत्री को भारतीय रेल में चल रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया।