रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज पश्चिम बंगाल में सिउरी रोड ओवरब्रिज और कुमारपुर रोड ओवरब्रिज का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने आसनसोल-बोकारो रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री वैष्णव ने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य में रेल अवसंरचना को मजबूत करने, सुरक्षा बढ़ाने और क्षेत्रीय संपर्क में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। रेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष पश्चिम बंगाल में रेलवे के लिए 14 हजार 205 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह 2009-2014 के बीच औसत आवंटन से तीन गुना अधिक है।
News On AIR | फ़रवरी 8, 2026 10:32 अपराह्न
रेल मंत्री ने आसनसोल–बोकारो रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई