अक्टूबर 23, 2025 5:26 अपराह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में रेल भवन के वॉर रूम से विशेष रेलगाड़ियों की स्थिति की समीक्षा की

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आज नई दिल्ली में रेल भवन के वॉर रूम से त्योहारों के दौरान चलने वाली विशेष रेलगाड़ियों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और छठ पूजा से पहले तैयारियों का जायजा लिया। त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रियों की संख्‍या को नियंत्रित करने के लिए वॉर रूम की स्थापना की गई है।

 

 

रेल मंत्री ने कहा कि इन व्यवस्थाओं में देश भर में तीन स्तरीय वॉर रूम शामिल हैं, एक डिवीजन स्तर पर, एक जोनल स्तर पर और एक रेलवे बोर्ड स्तर पर।

 

 

नियमित ट्रेन सेवाओं के अलावा अगले चार दिन तक प्रतिदिन औसतन 300 विशेष रेलगाड़ियों के साथ 1,500 विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जाएंगी।

 

 

इस वर्ष छठ पूजा और दिवाली के त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए रेलवे अनेक विशेष रेलगाड़ियाँ चला रहा है। एक अक्टूबर से 30 नवम्‍बर तक 61 दिन में देशभर में 12 हज़ार से ज़्यादा विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जा रही हैं।