मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 21, 2025 7:51 अपराह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का किया दौरा, यात्री सेवाओं का लिया जायजा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया और वहां यात्रियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान, श्री वैष्णव ने रेलवे की सुविधाओं को लेकर कई यात्रियों से भी बातचीत की। मीडिया से बात करते हुए, मंत्री ने बताया कि दिवाली और छठ के इस त्योहारी सीज़न में अब तक एक करोड़ से ज़्यादा यात्री विशेष ट्रेनों से यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशनों से प्रतिदिन औसतन सवा चार लाख यात्री यात्रा कर रहे हैं।
 
 
यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की निगरानी के लिए रेलवे द्वारा वॉर रूम भी स्थापित किये गये हैं। रेलवे ने बताया है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश से ज़ोनल और डिविजनल स्तर पर 80 से अधिक वॉर रूम सक्रिय हैं। इन वॉर रूम्स के माध्यम से पूरे देश में ट्रेनों की स्थिति, यात्रियों की संख्या और सुरक्षा संबंधी गतिविधियों की चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है। वार रूम्स को किसी भी स्टेशन पर असामान्य गतिविधि की जानकारी प्राप्त होने पर अधिकारियों द्वारा तुरंत कार्रवाई की जा रही है।