अक्टूबर 3, 2025 4:59 अपराह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जापानी मंत्री हिरोमासा नाकानो ने सूरत में हाई स्पीड रेल निर्माण स्थल का दौरा किया

रेल मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव और जापान के भूमि, अवसंरचना, परिवहन और पर्यटन मंत्री हिरोमासा नाकानो ने आज सूरत में हाई स्‍पीड रेल निर्माण स्‍थल का दौरा किया। दोनों मंत्रियों ने मुम्‍बई-अहमदाबाद हाई स्‍पीड रेल परियोजना के महत्‍वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की। उन्‍होंने एडवांस्ड ट्रेक स्‍लैब लेइंग कार और ट्रेक स्‍लैब समायोजन सुविधा की प्रगति की भी समीक्षा की। यह दोनों हाई स्‍पीड अवसंरचना के महत्‍वपूर्ण घटक हैं।

परियोजना की प्रगति पर संतोष प्रकट करते हुए दोनों नेताओं ने निर्माण स्‍थल पर उच्‍च स्‍तर के मानक बनाए रखने की सराहना की। उन्‍होंने निर्माण कार्य की तेजी से प्रगति की भी प्रशंसा की। दोनों नेताओं की इस यात्रा से भारत के पहली बुलेट ट्रेन गलियारे की परिकल्‍पना को साकार करने में भारत और जापान के प्रगाढ़ सहयोग का पता चलता है।