मार्च 13, 2026 10:32 अपराह्न

printer

रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया

रेल मंत्रालय ने आज नई दिल्‍ली में अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया। इसमें योग, स्वास्‍थ्‍य मुद्दों पर बातचीत, नृत्‍य और गायन प्रस्‍तुतियों सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस में रेल मंत्रालय की महिला कर्मियों ने हिस्‍सा लिया तथा स्‍त्री-पुरूष समानता के लिए कदम उठाने को कहा गया। इस दौरान विभिन्‍न प्रतियोगिताओं में महिलाओं को पुरस्‍कृत किया गया।