जुलाई 30, 2025 12:38 अपराह्न

printer

रेल दुर्घटनाओं में 77% की गिरावट, रेल मंत्री ने लोकसभा में दी जानकारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि वर्ष 2014-15 की तुलना में रेल दुर्घटनाओं में 77 प्रतिशत गिरावट आई है। लोकसभा में एक प्रश्‍न के उत्‍तर में श्री वैष्‍णव ने बताया कि 2014-15 में रेल दुर्घटनाओं की संख्‍या 135 थी, जो 2024-24 में घटकर 31 हो गई है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने कवच जैसी नई प्रौद्योगिकी लाकर यात्रियों और रेलवे की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। कवच, स्‍वदेश विकसित स्‍वचालित रेल सुरक्षा प्रणाली है।   

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला