जुलाई 17, 2024 5:47 अपराह्न

printer

रेलवे सुरक्षा बल-आरपीएफ ने पिछले सात वर्षों के दौरान नन्हे फरिश्ते ऑपरेशन के तहत 84 हजार से अधिक बच्चों को बचाया है

 

रेलवे सुरक्षा बल-आरपीएफ ने पिछले सात वर्षों के दौरान नन्हे फरिश्ते ऑपरेशन के तहत 84 हजार से अधिक बच्चों को बचाया है। रेल मंत्रालय के अनुसार, नन्हे फरिश्ते विभिन्न भारतीय रेलवे जोन में देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले बच्चों को बचाने के लिए समर्पित एक मिशन है। मंत्रालय ने कहा कि बचाए गए बच्‍चे को जिला बाल कल्याण समिति को सौंप दिया जाता है जो बच्चे को माता-पिता को सौंप देती है। बचाए गए बच्चों में घर से भागे हुए, लापता, बेसहारा, अपहृत, मानसिक रूप से विकलांग और सड़क पर रहने वाले बच्चे थे।

    मंत्रालय ने कहा कि इस वर्ष मई तक आरपीएफ ने चार हजार 607 बच्चों को बचाया जबकि पिछले साल 11 हजार 794 बच्चों को बचाया गया था।