फ़रवरी 7, 2026 8:16 पूर्वाह्न

printer

रेलवे में थोक सीमेंट ढुलाई क्षमता बढ़ाने के लिए किए गए सुधारों के परिणाम सकारात्मक

रेलवे में थोक सीमेंट ढुलाई क्षमता बढ़ाने के लिए किए गए सुधारों के परिणाम सकारात्मक रहे हैं। रेल मंत्रालय के अनुसार, कई सीमेंट कंपनियों ने टैंक कंटेनर में थोक सीमेंट की ढुलाई के लिए कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से संपर्क किया है।

   

हाल ही में, रेलवे ने शुल्क को प्रति किलोमीटर 90 पैसे  प्रति टन से घटाकर 85 पैसे कर दिया है। इससे थोक सीमेंट की ढुलाई लागत में कमी आएगी।