फ़रवरी 2, 2026 7:28 अपराह्न

printer

रेलवे मंत्रालय ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए पश्चिम बंगाल को 14,205 करोड़ रुपये आवंटित किए

रेल मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पश्चिम बंगाल को 14, 205 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि बुलेट ट्रेन वाराणसी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से जोड़ेगी। इस सेवा का विस्तार बाद में असम तक किया जाएगा। उन्होंने डंकुनी से सूरत तक माल ढुलाई कॉरिडोर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के बावजूद पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता के चिनरिघाटा में मेट्रो रेल परियोजना के लिए जमीन नहीं दी है। श्री वैष्णव ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में कोलकाता में 27 किलोमीटर मेट्रो लाइन बिछाई गई। जबकि एनडीए सरकार के पिछले 11 वर्षों में 45 किलोमीटर लाइन बिछाई गई। उन्होंने बताया कि रेल दुर्घटनाओं में हाथियों की मौत को रोकने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।