रेलवे ने साढे़ चार किलोमीटर लंबी मालगाड़ी-रुद्राष्ट्र का सफल परीक्षण कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, यह एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी भी है।
परीक्षण के दौरान इस मालगाड़ी ने उत्तरप्रदेश में चंदौली के गंजख़्वाजा रेलवे स्टेशन से झारखंड के गढवा के बीच की 209 किलोमीटर की दूरी साढे चालीस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पांच घंटे 10 मिनट में तय की। इस ट्रेन में 7 इंजन और 345 वैगन थे।