रेलवे ने राउंड ट्रिप पैकेज योजना शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत यात्रियों को वापसी यात्रा पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस योजना के तहत छूट तब लागू होगी जब जाने की और वापसी की, दोनों यात्राओं के लिए एक ही यात्री-समूह के लिए टिकट बुक किए जाएंगे।
रेल मंत्रालय ने बताया कि इस योजना के तहत बुक टिकटों पर किराया लौटाया नहीं जाएगा। इस योजना के तहत 13 अक्तूबर की अवधि के लिए बुकिंग इस महीने की 14 तारीख से शुरू होगी। वापसी यात्रा के टिकट बुक करते समय 60 दिनों की अग्रिम आरक्षण अवधि लागू नहीं होगी।