अक्टूबर 16, 2025 6:05 अपराह्न

printer

उत्तरी दिल्ली रेलवे विभाग ने पार्सल यातायात पर 17 से 26 अक्तूबर तक लगाया अस्थाई प्रतिबंध

उत्तरी दिल्ली रेलवे विभाग ने आगामी दीपावली और छठ के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए राजधानी में पार्सल यातायात पर इस महीने की 17 तारीख से लेकर 26 तारीख तक अस्थाई प्रतिबंध लगाया है।

रेलवे विभाग ने यह फैसला यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए लिया है। इसके अलावा, विभाग ने रेलवे के माध्यम से सीधी बुकिंग पर भी 15 तारीख से लेकर 26 तारीख तक प्रतिबंध लगाया है।

उन्होंने बताया कि केवल यात्री डिब्बों में व्यक्तिगत सामान की अनुमति दी जा जाएगी और सभी व्यावसायिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग की अनुमति दी जाएगी। यह प्रतिबंध दिल्ली के सभी मुख्य स्टेशनों पर लागू है।