रेलवे की ओर से रांची से 4 होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इसे लेकर रांची रेल डिविजन की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है। रांची रेल डिविजन ने स्पेशल ट्रेनों के आने-जाने का समय भी निर्धारित कर दिया है। चार स्पेशल ट्रेनों में तीन बिहार और एक ट्रेन बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर तक जाएगी। इसमें रांची-जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन 23 मार्च को खुलेगी। वहीं, 24 मार्च को यही ट्रेन, ट्रेन संख्या-08839 बनकर जयनगर से रांची के लिए खुलेगी। दूसरी ट्रेन रांची से कटिहार के लिए 22 मार्च और 29 मार्च को खुलेगी। वहीं, कटिहार से यही ट्रेन 21 और 28 मार्च को खुलेगी। रांची-गोरखपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन रांची से गोरखपुर के लिए खुलेगी। फिर गोरखपुर से रांची के लिए वापसी होगी। वहीं रांची-पूर्णिया-रांची होली स्पेशल ट्रेन 23 मार्च को रांची से खुलेगी। वापसी में यह ट्रेन पूर्णिया से इसी दिन खुलेगी।
Site Admin | मार्च 15, 2024 3:28 अपराह्न
रेलवे की ओर से रांची से 4 होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की
