रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज देश की पहली वंदे भारत स्लीपर रेलगाड़ी का निरीक्षण किया। रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि यह रेलगाड़ी रात्रिकालीन और लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिज़ाइन की गई है। रेल मंत्री ने कहा कि पूरी तरह से वातानुकूलित रेलगाड़ी इस महीने गुवाहाटी और कोलकाता के बीच शुरू की जाएगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेल की लंबी दूरी की यात्राओं में यह महत्वपूर्ण सुधार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर रेलगाड़ी तेज यात्रा, बेहतर आराम और आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों से सुसज्जित है। रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि इस रेलगाड़ी में अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं में आरामदायक स्लीपर बर्थ, स्वचालित दरवाजे और आधुनिक शौचालय शामिल हैं।