अक्टूबर 20, 2025 5:08 अपराह्न

printer

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड के वॉर रूम का किया दौरा, कर्मचारियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के वॉर रूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने त्योहारों के मौसम में यात्रियों की आवाजाही का जायज़ा लिया। श्री वैष्णव ने 24 घंटे काम कर रहे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी।

 

इन त्‍योहारों के दौरान रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए व्‍यापक व्‍यवस्‍था की है। दीपावली ओर छठ पूजा के दौरान सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 12 हजार से अधिक विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं।