जुलाई 27, 2025 3:50 अपराह्न

printer

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात की रेल परियोजनाओं की प्रगति पर वडोदरा में एक समीक्षा बैठक की

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात की रेल परियोजनाओं की प्रगति पर आज वडोदरा में एक समीक्षा बैठक की।

बैठक में वडोदरा के सांसद डॉ. हेमांग जोशी, मध्य और पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक और अन्य अधिकारियों ने हिस्‍सा लिया। अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को चल रही रेल परियोजनाओं और नई लाइन प्रस्तावों की स्थिति से अवगत कराया।