फ़रवरी 14, 2026 5:45 अपराह्न

printer

रेलगाड़ियों के सामान्य डिब्बों की सफाई अब प्रथम श्रेणी के समान की जाएगी: केंद्रीय रेल मंत्री

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेलगाड़ियों के सामान्य डिब्बों की सफाई अब प्रथम श्रेणी के समान की जाएगी। नई दिल्ली में आज रेलवे सुधारों के बारे में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस उन्नत सफाई पहल के लिए अगले छह महीने में लंबी दूरी की 80 रेलगाड़ियों की पहचान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन रेलगाडियों में एक से डेढ़ घंटे के अंतराल पर सफाई के लिए समर्पित कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि शौचालयों, कूड़ेदानों और डिब्बों की निरंतर सफाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए अब एक ही एजेंसी इसे प्रबंधित करेगी जिससे अधिक जवाबदेही और दक्षता सुनिश्चित हो सकेगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल करते हुए तीन वर्षों में कुल 124 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मालवाहक कंपनी बन गई है।

रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में लगभग 180 सुधार लागू किए गए हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने रेलवे में बड़े सुधार लाने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत इस वर्ष 52 हफ्तों में 52 सुधार लागू किए जाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला