भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर दूसरी बार कल झारखंड के एकदिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि श्री मोदी एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में बोकारो और गुमला में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे रांची में रोड शो भी करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के झारखंड दौरे को लेकर विशेष सुरक्षा समूह, एसपीजी की टीम ने रांची में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज धनबाद जिले में बाघमारा विधानसभा सीट और पूर्वी सिंहभूम जिले में जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और मुख्यसमंत्री हेमंत सोरेन रांची, खरसांवा और मान्डर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनेक सभाओं को संबोधित करेंगे।
Site Admin | नवम्बर 9, 2024 10:34 पूर्वाह्न
रेन्द्र मोदी विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर दूसरी बार कल झारखंड के एकदिवसीय दौरे पर आ रहे हैं
