जून 1, 2025 12:42 अपराह्न

printer

रूस: यात्री ट्रेन पटरी से उतरी, सात लोगों की मौत और 30 अन्य घायल

रूस में, पश्चिमी ब्रांस्क क्षेत्र में कल एक पुल के ढहने से एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। इस घटना में सात लोगों की मृत्‍यु हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के समय यह रेलगाड़ी मॉस्को से क्लिमोव जा रही थी। दुर्घटना विगोनिचस्की के पास रेल संचालन प्रणाली में छेड़छाड़ के कारण हुई। मृतकों में ट्रेन चालक भी शामिल है।