फ़रवरी 24, 2026 8:28 पूर्वाह्न

printer

रूस: मॉस्को में विस्फोट, हमलावर और एक पुलिसकर्मी की मौत

रूस के मॉस्को में आज एक विस्फोट में हमलावर और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

रूस के गृह मंत्रालय के अनुसार, यह हमला राजधानी के साव्योलोव्स्की रेलवे स्टेशन के पास आधी रात के समय हुआ। मंत्रालय ने बताया कि हमलावर ने एक गश्ती पुलिस वाहन के पास विस्फोट किया, जिससे एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रूस की जांच समिति ने हमले की जांच शुरू कर दी है। समिति ने हमलावर का नाम नहीं बताया और न ही उसके संभावित मकसद या अन्य किसी जानकारी का खुलासा किया।

यह हमला रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में सेना भेजने के फैसले की चौथी वर्षगांठ के दिन हुआ।