रूस ने सर्बिया में विद्यार्थियों के नेतृत्व में हो रहे बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों पर चिंता व्यक्त की है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मॉस्को स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और उम्मीद करता है कि स्लाव देश में विरोध प्रदर्शनों का समाधान देश के संविधान और कानूनों के आधार पर किया जाएगा।
विदेश मंत्री लावरोव ने यह भी संकेत दिया कि इस अशांति के पीछे कुछ हद तक पश्चिमी सरकारों का हाथ हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश अक्सर अन्य देशों के आंतरिक मामलों का फायदा उठाकर अपने हितों को आगे बढ़ाते हैं।