मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 20, 2025 2:08 अपराह्न

printer

रूस ने वैश्विक शक्ति के रूप में भारत की प्रतिष्ठा की सराहना की

रूस ने वैश्विक शक्ति के रूप में भारत की प्रतिष्ठा की सराहना की है और इसे विविध विदेश नीति वाली एक अग्रणी आर्थिक शक्ति बताया है। आज नई दिल्ली में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, भारत में रूसी राजदूत रोमन बाबुश्किन ने कहा कि रूस और भारत के परस्पर हित हैं और उन्होंने लगातार सहयोग के रास्ते खोजे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध निरंतर प्रगाढ हो रहे हैं। रूसी दूतावास के अधिकारी ने यूक्रेन की स्थिति पर दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई दो फ़ोन कॉलों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की मॉस्को यात्रा सहित अन्य कार्यक्रम इस साल के अंत में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के लिए मंच तैयार कर रहे हैं।