नवम्बर 9, 2025 10:22 पूर्वाह्न

printer

रूस ने यूक्रेन पर रात भर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया

रूस ने यूक्रेन पर रात भर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इन हमलों में सात लोगों की मौत हो गई। दो परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के उप केंद्रों को भी निशाना बनाया गया। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि ये हमले सुनियोजित थे। उन्होंने कहा कि रूस जानबूझकर यूरोप में परमाणु सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है।

 

नीपर शहर में एक ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। ज़ापोरिज्जिया क्षेत्र में तीन और खार्किव क्षेत्र में एक व्यक्ति मारा गया। राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने 450 से से ज्‍यादा ड्रोन और 45 मिसाइलें दागी हैं।

   

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने रूस पर यूक्रेन के हमलों के जवाब में लंबी दूरी के हवाई, ज़मीनी और समुद्री हथियारों से बड़े पैमाने पर हमला किया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार खार्किव और पोल्टावा में ब्लैकआउट जारी है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस पर प्रतिबंधों का दबाव और बढ़ाया जाना चाहिए।